कठिन दंड – अकबर बीरबल की कहानियाँ | Tough Punishment – Akbar Birbal Stories

Indian king akbar caressing the beard, akbar birbal short story in hindi

एक बार अकबर राजा कुछ सोचते हुए अपने दरबार में आये| उन्होंने अपने सभी मंत्रियों को देखा और बोला “आज किसी ने मेरी दाढ़ी खींचने की हिम्मत करी है| आप लोग बुद्धिमान हो, आप लोगो बताएं उस व्यक्ति को क्या सजा मिलनी चाहीये|”

अकबर बीरबल की और कहानियों के लिए इस लिंक पर जाएं अकबर बीरबल की कहानियां

सब मंत्री यह बात सुनकर क्रोधित हो गए और बोले महाराज आप हमें बताई किसने यह गुस्तागी की है| हम उस व्यक्ति को पकड़ कर आपके सामने पेश कर देंगे| अकबर राजा बोले की आप सब उसकी सजा निर्धारित करें| उसे व्यक्ति तो सजा मैं खुद दूंगा|

फिर एक मंत्री बोला, “राजा जी उस व्यक्ति के हाथ पैर काट देने चाहिए|”

दूसरा मंत्री बोला, “उस आदमी को फांसी की सजा देनी चाहिए|”

तीसरा मंत्री बोला, “उस आदमी को आजीवन कारावास की सजा देनी चाहिए|”

अकबर ने कुछ देर सोचा और दरबार में बीरबल को खोजने लग गया| फिर अकबर ने बीरबल से बोला, “बीरबल तुम बताओ क्या सजा देनी चाहिए|”

बीरबल बड़े विनम्रता से बोला, “महाराज उसे गले से लगाना चाहिए और और बहुत से उपहार देने चाहिए|”

बीरबल की यह बात सुनकर सब मंत्री गुस्सा हो गए और बोले यह बीरबल क्या बोल रहा है| राजा की दाढ़ी खींचने वाले को तो सख्त सख्त सजा देनी चाहिए|” राजा यह सुनकर बोला, “बीरबल तुम ऐसा क्यों बोल रहे हो| मेरा दाढ़ी खींचने वाले को ऐसी सजा क्यों मिलनी चाहिए|”

बीरबल बोला, “महाराज आपकी दाढ़ी खींचने की हिम्मत आपके पोते के इलावा और कौन कर सकता हैं |” अकबर राजा यह उत्तर सुनकर बहुत पसंद हुआ| असल में अकबर राजा ने यह प्रश्न केवल अपने मंत्रियों को परखने के लिए ही पूछा|

अकबर राजा ने बीरबल की बुद्धिमता की तारीफ की और उसे 100 सोने के सिक्के उपहार में दिए|

सीख (Moral of the Story):

हमें मुश्किल समय में भी धैर्य से काम लेना चाइये और बुद्विमता से काम करना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *