अकबर का सपना (Akbar’s dream) – Short story in Hindi

Akbar King Dreaming

बहुत समय पहले एक अकबर नाम का राजा था | राजा के दरबार में बहुत से दरबारी थे | राजा समय समय पर उनकी परीक्षा लिया करता था | उनके दरबार में एक बीरबल नाम का आदमी भी था | जिसकी बुधिमत्ता के चर्चे दूर-दूर तक थे | अकबर राजा भी बीरबल की बुधिमत्ता को बहुत मानते थे

बादशाह का सपना

एक बार अकबर राजा खाना खाने के बाद सोने गया | राजा को जाते ही नींद आ गयी | नींद में राजा को एक सपना आया | सपने में राजा ने देखा की मेरा एक दांत छोड़कर बाकी सारे दांत टूट गए हैं | राजा जब नींद से उठा तो उसे अपना सपने का ध्यान आया | फिर उसने सोचा की मुझे यह सपना आया ही क्यों ? मुझे तो आज तक ऐसा सपना नहीं आया | जरूर इस सपने का कोई मतलब है |

राजा ने दरबार में जाकर फिर अपने दरबारियों से पूछा की मुझे रात में यह सपना आया जिसमे मेरे एक दांत छोड़कर सारे दांत टूट गए | मुझे ऐसा लगता है की जरूर इस सपने का कोई मतलब है जिसे मेरे पूर्वज मुझसे कहना चाहते हैं | जो मुझे इस सपने का मतलब समझायेगा उसे मैं बहुत बड़ा इनाम दूंगा |

सभी दरबारी सोचने लग गए | बीरबल आज बीमार था और आज वो दरबार में नहीं आया था | सब दरबारियों को लगा की यह अच्छा मौका है की हम राजा को अपना जवाब देकर उससे इनाम हासिल कर लें | बहुत से दरबारियों ने बहुत सारे उत्तर दिए पर राजा को कोई भी उत्तर पसंद नहीं आया | फिर सभी दरबारियों ने मिलकर आपस में बातचीत करके एक उत्तर निकाला | महाराज सपने का यह मतलब है की आपके सारे रिस्तेदार आपसे मरने से पहले मर जायेंगे | राजा यह जवाब सुनकर हैरान रह गया पर उसे फिर भी यह जवाब पसंद नहीं आया

बीरबल का जवाब

अगले दिन बीरबल दरबार में आये | राजा ने बीरबल को भी अपना सपना बताया | और राजा ने दरबारियों का दिया हुआ जवाब भी बताया | बीरबल ने सोचने के लिए थोड़ा समय माँगा | थोड़ी देर बाद बीरबल दरबार में आया और राजा को बोला | महाराज इस सपने का मतलब है की आपकी उम्र बहुत लम्बी है और आप अपने सभी रिस्तेदारो से सबसे ज्यादा उम्र जियोगे |

राजा को यह जवाब बहुत पसंद आया और उसने बीरबल को बहुत सारा इनाम दिया | सभी दरबारी हैरान रह गए की बीरबल ने भी वही बोला जो उन्होंने बोला पर फिर भी राजा को बीरबल का जवाब ही पसंद आया |

कहानी से सीख

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमें अपना उत्तर सामने वाले को सुनकर, उनके सन्देश को समझकर और सोच समझकर देना चाहिए | हमें उसकी सोच को ध्यान में रखकर ही जवाब देना चाइये और समझना चाहिए की वो इस उत्तर से क्या चाहता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *